उत्तराखंड

सीएम धामी ने छात्रा को दी चॉकलेट, मासूम मुस्कान का वीडियो वायरल

Gulabi Jagat
27 July 2026 4:15 PM IST
सीएम धामी ने छात्रा को दी चॉकलेट, मासूम मुस्कान का वीडियो वायरल
x

Dehradun। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री एक छोटी स्कूली छात्रा से आत्मीयता से बातचीत करते हैं और उसे चॉकलेट भेंट करते नजर आते हैं। इस दौरान बच्ची के चेहरे की मुस्कान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आज उन्हें एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।

सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश की बेटियां ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर बेटी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री की इस पहल और बच्ची के साथ उनके आत्मीय व्यवहार की सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना हो रही है। लोग वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देते हुए इसे प्रेरणादायक और भावनात्मक बता रहे हैं।

Next Story