CM धामी ने राजा मुथुपांडी को दी बधाई, CWG 2026 में रजत पदक जीतने पर की सराहना
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजा मुथुपांडी की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का लगातार शानदार प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और बढ़ती ताकत को दर्शाता है। उन्होंने राजा मुथुपांडी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
#CWG2026, ग्लासगो में पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर भारत का गौरव विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले प्रतिभाशाली भारोत्तोलक श्री राजा मुथुपांडी जी को हार्दिक बधाई।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2026
आपका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रेरक उदाहरण है।… pic.twitter.com/lLSxhpUpmv
गौरतलब है कि ग्लासगो में आयोजित CWG 2026 में राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से भारतीय भारोत्तोलन को नई पहचान मिली है और युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।





