उत्तराखंड

देहरादून लौटे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, हुआ भव्‍य स्‍वागत

Gulabi Jagat
4 Jun 2022 7:06 PM IST
देहरादून लौटे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, हुआ भव्‍य स्‍वागत
x
देहरादून लौटे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी
देहरादून : Champawat By Election 2022 : चम्‍पावत उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून लौट आए। इस दौरान उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्‍वागत किया। बता दें कि चम्‍पावत उपचुनाव के लिए विगत 31 जून को मतदान हुआ था और तीन जून को मतगणना के बाद परिणाम आया था। जिसमें सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
55025 मतों से जीते पुष्कर धामी
भाजपा, पुष्कर सिंह धामी - 58258
कांग्रेस, निर्मला गहतोड़ी -3233
सपा, मनोज कुमार भट्ट -402
निर्दलीय, हिमांशु गड़कोटी -413
नोटा -377
कुल मतदान -62898 (पोस्टल मत 1303)
जीवन भर चम्पावत की धरती से प्यार निभाऊंगा : धामी
उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए और शायराना अंदाज में कहा था.. जो दिया है प्रेम मुझको, उसे भुला न पाऊंगा, जीवन भर चम्पावत की धरती से अपना प्यार निभाऊंगा....। उन्होंने गांधी चौक में हुई सभा में कहा जो वायदा मैंने किया है उसे निभाऊंगा।
Next Story