
x
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की हृदयाघात से मृत्यु हो गई। श्रद्धालु 30 लोगों के जत्थे के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जानकी चट्टी चौकी के नीचे दांडी-कंडी स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया। उसे तुरंत जानकी चट्टी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कन्हेरी गांव निवासी ज्ञानेश्वर ओकार रोलके (55) पुत्र स्वर्गीय ओंकार रोलके के रूप में हुई है। एसओ दीपक कठायत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रद्धालु यमुनोत्री धाम से पैदल लौट रहा था। उसके साथ उसके मामा का बेटा और जत्थे के अन्य सदस्य भी थे। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
TagsChardham Yatraश्रद्धालुमौतChardham YatraPilgrimdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





