उत्तराखंड

इस साल मानसून का बदला शेड्यूल, इस बार उत्तराखंड में देर से आएगा और जल्दी विदा होगा मानसून

Sarita
21 Jun 2022 10:22 AM IST
Changed schedule of monsoon this year, this time Uttarakhand will come late and will leave early
x

फाइल फोटो 

उत्तराखंड के इस बार मानसून के देरी से आने और जल्दी विदा हो जाने की संभावना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड के इस बार मानसून के देरी से आने और जल्दी विदा हो जाने की संभावना है। जबकि, पिछले साल मानसून आठ दिन की देरी से विदा हुआ था। उत्तराखंड में मानसून का आगमन बीस जून और विदाई तीस सितंबर के आसपास होती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 26 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

ऐसे में मानसून का आगमन 26 जून के बाद की होगा। पिछले वर्ष मौसम विभाग के अनुमान से सात दिन पहले राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी थी। जबकि, 2018 में प्रदेश में 27 जून को मानसून आया था। पिछले साल छह अक्टूबर को आठ दिन देरी से मानसून की विदाई हुई और मानसून की समयावधि 117 दिन रही।
इस बार यदि मानसून की अवधि 27 जून से 30 सितम्बर तक आंकी जाए तो यह कुल 96 दिन ही बैठ रही है। हालांकि, मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून का आना इस बात पर निर्भर करता है कि मानसून के लगातार आगे बढ़ने की परिस्थितियां कितनी अनुकूल हैं। ये भी संभव है कि देरी से आने वाले मानसून की विदाई भी देरी से हो।
Next Story