उत्तराखंड
Champawat: स्कूटी और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच लोग घायल
Tara Tandi
25 Nov 2024 12:35 PM IST

x
Champawat चम्पावत: लोहाघाट-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. मानेश्वर के पास स्कूटी और बुलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कूटी सवार और बुलेरो में सवार पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं.
स्कूटी और बुलेरो की जोरदार भिड़ंत
हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक चंपावत से लोहाघाट की ओर आ रहा स्कूटी सवार लोहाघाट निवासी ललित मुरारी (39) की सामने से आ रहे बुलेरो से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक उछलकर सामने से आ रहे कैंटर की चपटे में आ गया. स्कूटी सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसके साथ ही बुलेरो में सवार चालक समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.
हादसे में पांच लोग घायल
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों की पहचान ललित मुरारी (39) निवासी लोहाघाट (स्कूटी सवार), सतीश चंद बोलेरो चालक (38), हेम पाठक (47), कमला पाठक (45), ललित पाठक (42) के रूप में हुई है. ये सभी लोग लोहाघाट निवासी बताए जा रहे हैं.
TagsChampawat स्कूटी बोलेरोजोरदार भिड़ंतहादसे पांच लोग घायलChampawat Scooty Bolerofierce collisionfive people injured in the accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





