उत्तराखंड

Chamoli: महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि पूरे इलाके में फैली सनसनी

Sarita
25 July 2025 6:28 AM IST
Chamoli: महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि पूरे इलाके में फैली सनसनी
x
Chamoli चमोली: उत्तराखंड के चमोली से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जहाँ एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ महिला की तलाश कर रही है। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना चमोली के गौचर में हुई। जहाँ गुरुवार को रानो मोटर पुल पर खड़ी एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, जब तक वे उसके पास पहुँचते, महिला नदी में कूद चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। महिला की तलाश की जा रही है। बताया गया कि महिला ने अपनी बिगड़ती मानसिक स्थिति के कारण यह खौफनाक कदम उठाया है।
Next Story