उत्तराखंड
Chamoli : लापता हुए एक और श्रमिक का शव बरामद, एक की तलाश में जुटी टीम
Tara Tandi
2 March 2025 5:38 PM IST

x
Chamoli चमोली: अब तक लापता हुए एक और श्रमिक का शव बरामद हो गया है। ऐसे में अब तक तीन श्रमिकों के शव बरामद हो गए है। जिससे मरने वाले श्रमिकों की संख्या अब सात हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले(Chamoli ) के माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है।
एक और श्रमिक का शव बरामद
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार कि बर्फ में दबे एक और श्रमिक के शव को सेना द्वारा बरामद किया जा चुका है। शव को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अभी भी एक और श्रमिक की तलाश जारी है।
दो और के शव हुए थे बरामद
बता दें कि इससे पहले सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए । पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बरामद शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है।
चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन
बता दें कि चमोली में भारी बारिश के चलते माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche) हो गया। जिसके चलते वहां निर्माण कार्य कर रहे 54 मजदूर फंस गए थे। अब तक के अपडेट में रेस्क्यू टीम ने 53 लोगों श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। जिसमें से 46 लोग जिंदा हैं।
तो वहीं अब श्रमिकों के मौत का आंकड़ा सात हो गया है। जबकि एक श्रमिक की अभी भी तलाश जारी है। रेस्क्यू में सेना के चार हेलिकॉप्टर्स के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के करीब 200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
TagsChamoli लापताहुए एक श्रमिकशव बरामदएक तलाशजुटी टीमChamoli missingone worker deadbody recoveredsearch team engagedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





