
x
Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू के हमले में बुरी तरह घायल हुई। महिला का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार को बताया कि ‘बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी' वार्ड में भर्ती रामेश्वरी देवी (48) के सिर पर बहुत चोट लगी है जबकि उनके चेहरे की हड्डियां टूट गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देवी की बाई आंख नहीं रही जबकि दाहिनी आंख की भी रोशनी कम हो गई है।
चमोली जिले की पोखरी तहसील के पाव गांव की रहने वाली देवी बुधवार सुबह जंगल में घास लेने गई थीं और इसी दौरान भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। देवी के परिजन, पुलिस और वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह उन्हें ढूंढ निकाला। इससे पहले वह घायल अवस्था में करीब 24 घंटे जंगल में पड़ी रहीं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर तक देवी के घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने वन विभाग और पुलिस की मदद से उनकी खोजबीन की लेकिन रात तक उनका कुछ पता नहीं चला।
अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह दूसरी ओर के जंगलों में देवी की तलाश फिर शुरू की गई, इसी दौरान बामनाथ-पोखरी मोटर मार्ग से लगभग ढाई किलोमीटर दूर 70-80 मीटर खड़ी पहाड़ी ढलान पर बांज के पेड़ के पास वह गंभीर घायल हालत में मिली। अधिकारियों ने बताया कि महिला के सिर और चेहरे पर भालू के हमले के गंभीर घाव थे। बचाव दल ने देवी को ‘स्ट्रेचर' की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोखरी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया।
TagsChamoliहादसाजंगलमहिलाभालूहमलाChamoliaccidentforestwomanbearattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





