
x
CahrdhamYatra2025: उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में अब तक कुल 189212 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 189212 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, यमुनोत्री धाम में 48194, गंगोत्री धाम में 37739 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम में 23580 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, इस पावन अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से अतिथि देवो भव की परंपरा का पालन करने की अपील की है। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से यहां आने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की गई।
वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा को व्यवस्थित तरीके से चलाना उनकी प्राथमिकता होगी। जबकि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि इस बार बीकेटीसी में दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित किया जा सके।
TagsCahrdhamYatraचारधामयात्राभक्तोंउत्साहChardhamYatradevoteesenthusiasmजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





