उत्तराखंड

चीला बैराज रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 यात्री बुरी तरह जख्मी

Sarita
21 July 2022 10:17 AM IST
Bus overturned uncontrollably on Chila Barrage Road, 24 passengers badly injured
x

फाइल फोटो 

चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजकल हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं।
Next Story