उत्तराखंड

बस के चालक और परिचालक मिले नशे में धुत, 35 यात्रियों की जिंदगी खतरे में पड़ी

Gulabi Jagat
11 Aug 2023 10:58 PM IST
बस के चालक और परिचालक मिले नशे में धुत, 35 यात्रियों की जिंदगी खतरे में पड़ी
x
पहाड़ों की रानी मसूरी से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहाँ पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर मसूरी से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस के चालक और परिचालक नशे में धुत मिले है। बताया जा रहा है कि लगभग 35 सवारियां कों लेकर देहरादून की ओर जैसे ही बस चली तो ड्राइवर द्वारा सामने खड़ी एक गाड़ी कों टक्कर मार दी गयी। मौके पर पीआरडी जवान द्वारा बस के चालक और परिचालक को बस से नीचे उतार दिया गया और पुलिस के हवाले किया।
बता दें, उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा इस प्रकार की लापरवाही लगातार की जा रही है और इससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। वहीं, मौके पर मौजूद पीआरडी जवान विजय कुमार ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर नशे की हालत में थे और जैसे ही बस स्टैंड से बस निकली तो सामने खड़ी एक गाड़ी पर ड्राइवर द्वारा टककर मार दी गई। जिस लार उनके द्वारा बस के कंडक्टर और ड्राइवर को गाड़ी रोक कर नीचे उतार दिया गया यदि मुख्य मार्ग की ओर बस गई होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
Next Story