उत्तराखंड

भाजपा बूथ स्तर तक सामाजिक न्याय और सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत योजनाओं को पहुंचाएगी

Admin Delhi 1
6 April 2023 3:15 PM GMT
भाजपा बूथ स्तर तक सामाजिक न्याय और सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत योजनाओं को पहुंचाएगी
x

ऋषिकेश: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बूथ स्तर तक केंद्र व राज्य सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाए जाने की बात कही है।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर् वाल ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए सामाजिक न्याय के संस्कारों को लेकर आगे बढ़ा रही है। उसी के अनुरूप देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसी कल्पना के अनुसार कि देश में कोई भी बच्चा भूखा नहीं सोएगा के मिशन को आगे बढ़ाते हुए 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवा कर लाभ पहुंचा रहे हैं।

सुकन्या योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के तहत बेटियों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में कार्य कर रहे हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी प्रकार के योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कैंप लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। गरीबों को आवास सुविधा देने के लिए भी राहत के कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 साल नई मिसाल के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को 5 बार ब्याज मुक्त ऋण आशा एवं आंगनबाड़ी बहनों के लिए मानदेय में वृद्धि की गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को 323 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसद आरक्षण दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं बालिका के जन्म पर माता और नवजात शिशु को मुख्यमंत्री कीट उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के साथ युवा एवं रोजगार को ध्यान में रखते हुए वर्तमान समय में 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गतिमान किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग एनडीए सीडीएस और उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50000 रुपये की धनराशि सरकार की ओर से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में 750 करोड़ से निर्माण कार्य के निर्माण योजना के 550 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं, 2430 करोड़ की लागत से गौरीकुंड, केदारनाथ, गोविंद घाट, हेमकुंड साहिब में रोपवे का शिलान्यास किया जा चुका है। इनका कार्य भी गतिमान है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Next Story