उत्तराखंड

9 दिनाें से फरार चल रहा BJP नेता हुआ गिरफ्तार, विधवा महिला से कर दी छेड़छाड़-मारपीट

Gulabi Jagat
17 July 2022 10:10 AM GMT
9 दिनाें से फरार चल रहा BJP नेता हुआ गिरफ्तार, विधवा महिला से कर दी छेड़छाड़-मारपीट
x
पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने शनिवार सुबह बिंदुखत्ता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत कांबोज ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर दबिश देकर बिंदुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भूपेंद्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की एक विधवा महिला ने भाजपा नेता पर बीती सात जुलाई को घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोपी पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजपा सुचिता वाली पार्टी है। यदि कोई पार्टी पदाधिकारियों या कार्यकर्ता कानून के खिलाफ काम करता है तो कानून उससे अपनी तरह से निपटेगा। पार्टी में ऐसे किसी भी व्यक्ति को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
प्रदीप बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा।




Next Story