उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट की टीम पर बीजेपी हाईकमान की मुहर, नई टीम का कर सकती है ऐलान

Sarita
23 Aug 2022 10:27 AM IST
BJP High Commands seal on Mahendra Bhatts team, may announce new team
x

फाइल फोटो 

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम पर मुहर लगा दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार, संगठन में लगभग 80 फीसदी चेहरे नए होंगे। पार्टी मंगलवार को भी टीम का ऐलान कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में सोमवार को उत्तराखंड की नई टीम को लेकर मंथन हुआ।

सूत्रों ने बताया,प्रदेश अध्यक्ष भट्ट अपने साथ संभावित पदाधिकारियों की सूची ले गए थे। इनमें से कुछ नामों की छंटनी कर दी गई, जबकि ज्यादातर पर सहमति जताई गई। हालांकि, हाईकमान प्रदेश नेतृत्व को नए पदाधिकारियों के नाम मेल के जरिए भेजेगा। भाजपा के प्रदेश संगठन में अध्यक्ष भट्ट समेत 22 पदाधिकारी हैं।
सूत्रों ने बताया-छह प्रदेश उपाध्यक्ष,दो महामंत्री और पांच मंत्री बदले जा सकते हैं। नए पदाधिकारियों में क्षेत्रीय व जातीय दोनों का संतुलन देखने को मिल सकता है। वहीं,युवा चेहरों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि जिन पदाधिकारियों की संगठन से छुट्टी होने जा रही है, उनमें से कुछ को बाद में सरकार में दायित्व के रूप में एडजस्ट किया जाएगा।
पार्टी के सात मोर्चों-युवा,महिला,किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा में से तीन-चार के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। उधर, महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पद खाली चल रहा है। इस पर एक पूर्व महिला विधायक की प्रबल दावेदारी बताई जा रही है।
नड्डा ने दो दौर की बैठक के बाद नए पदाधिकारियों के नाम तय किए। सूत्रों ने बताया, पहले दौर की बैठक दोपहर में शुरू हुई। कुछ नामों पर संशय के बाद नड्डा ने शाम को फिर बैठक बुलाई,जिसमें पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नई टीम को लेकर मंथन हो चुका है। पार्टी हाईकमान से नए पदाधिकारियों के बाबत मंगलवार को मेल मिलने की उम्मीद है।
Next Story