उत्तराखंड
Bhimtal: पाइपलाइन सुधार के दौरान गधेरे में बही महिला, दर्दनाक मौत
Tara Tandi
23 May 2025 3:47 PM IST

x
Bhimtal भीमताल: भीमताल के धारी ब्लॉक के बूढ़ीबना गांव में बुधवार को पाइपलाइन दुरुस्त करते समय गधेरे में बहने से महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। घटना से परिजनों में मातम है।
पुलिस के अनुसान बूढ़ीबना गांव निवासी पुष्पा देवी (45) पत्नी देवेंद्र सिंह बुधवार को पानी के लिए पाइपलाइन दुरुस्त कर रही थीं। तभी बारिश होने से गधेरे में पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान पुष्पा को संभलने का मौका नहीं मिला और वह गधेरे में बह गईं। घटना की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की कुछ पता नहीं चल पाया।
बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने घटनास्थल से दो किमी नीचे शव बरामद किया। महिला के चार बच्चे हैं और पति देवेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।
TagsBhimtal पाइपलाइन सुधारदौरान गधेरेबही महिलादर्दनाक मौतBhimtal pipeline repairduring which a woman was swept into the ravinea painful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





