उत्तराखंड

इस वजह से बाप-बेटों ने युवक को बेरहमी से पीटा, हुई मौत

Gulabi Jagat
3 Jun 2022 4:23 PM IST
इस वजह से बाप-बेटों ने युवक को बेरहमी से पीटा, हुई मौत
x
बाप-बेटों ने युवक को बेरहमी से पीटा
हल्द्वानी: 500 रुपये की उधारी नहीं चुकाने पर बाप-बेटे ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा. जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, युवक की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.मृतक के परिजनों ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मल्लागोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. गिरीश ने नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी से कुछ समय पहले 500 रुपये उधारी लिया था, लेकिन पैसे नहीं चुकाने पर राकेश ने गिरीश को अपने घर बुलाया. जहां राकेश अपने दो बेटों के साथ गिरीश के साथ जमकर मारपीट की.
वहीं, मारपीट के कारण गिरीश की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत करवाया.कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा.
Next Story