
x
Bageshwar बागेश्वर: बागेश्वर में तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। देर रात डंगोली से बैजनाथ आ रहे तीन युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार युवक भवानी पांडे (36), गिरीश चंद्र पांडे (35), नरेंद्र आर्या (32) कत्यूर महोत्सव में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान मेला डुंगरी के पास तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तीनों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। हमले में तेंदुए ने बाइक सवार गिरीश और नरेंद्र के शरीर पर अपने नाखूनों से हमला कर दिया था। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉ. मानसी जोशी ने बताया कि देर रात दो लोग आए थे। उनके पैरों पर तेंदुए के पंजे के निशान थे। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी भवानी पांडे ने बताया कि अगर वे शोर न मचाते तो तेंदुआ तीनों पर हमला कर देता। क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ आए दिन आबादी क्षेत्र में धमक रहा है। जिससे ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है।
TagsBageshwarबाइकसवारोंतेंदुएहमलादो घायलBageshwarbikeridersleopardattacktwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





