उत्तराखंड

बदरीनाथ-यमुनोत्री नेशनल हाईवे मलबा आने से बंद

Rounak Dey
5 May 2023 10:46 PM IST
बदरीनाथ-यमुनोत्री नेशनल हाईवे मलबा आने से बंद
x
जगह-जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड | चार धाम यात्रा 2023 में सफर के दौरान एक बार फिर तीर्थ यात्रियों की परेशानी बढ़ गईं थीं । यात्रा रूट पर बंद होने की वजह से तीथ यात्री हाईवे पर फंस गए थे। प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत कर हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोला गया था। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में चेतावनी भी जारी की गई है।

बदरीनाथ हाइवे हेलंग के पास दो बार बंद हो गया। शाम को हाइवे खोल दिया गया। लेकिन भूस्खलन से दोबारा मार्ग बंद हो गया। हाइवे बंद होने से जगह जगह दस हजार से ज्यादा यात्रियों को रुकना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को अपडेट लेकर यात्रा पर आगे बढ़ने की अपील यात्रियों से की है।

जबकि, यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से बंद हो गया था। हाईवे पर मलबा आने से ट्रैफिक बाधित हुआ था, जिसे बाद में खोल दिया था।मालूम हो कि चार धाम यात्रा रूट पर खराब मौसम या फिर बारिश के बाद अकसर भूस्खलन हो जाता है। पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो जाता है।

यमुनोत्री हाईवे आधे घंटे तक बंद रहा

यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग पर किसाला के पास पहाड़ी के दरकने से सड़क पर पत्थर आ गए, जिससे करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। सूचना मिलने के बाद में जेसीबी के जरिए सड़क से पत्थरों को हटाकर यात्रा को सुचारु कराया गया।

Next Story