
x
Badrinath बदरीनाथ: इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में फास्टैग के जरिए इको टूरिस्ट शुल्क लिया जाएगा। इस व्यवस्था से धाम में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसके लिए नगर पंचायत बदरीनाथ व्यवस्थाओं में जुटी है। यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में 1000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन पहुंचते हैं।
नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ के आरंभ में स्थित देवदर्शनी नामक स्थान पर यात्रा वाहनों से इको टूरिस्ट शुल्क लिया जाता है। अभी तक नगर पंचायत के कर्मचारी क्यूआर कोड और कैश के जरिए शुल्क लेते थे। इसमें समय लगता है, जिससे जाम लगता है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट जाते हैं। इस व्यवस्था को बदलने के लिए नगर पंचायत फास्टैग के जरिए शुल्क लेने की योजना बना रही है।
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक बस से 100 रुपये और छोटे वाहनों से 70 रुपये इको टूरिस्ट शुल्क लिया जाता है। इस बार बदरीनाथ के आरंभ में फास्टैग सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। इससे जाम नहीं लगेगा। ज्योर्तिमठ एसडीएम/प्राधिकरण अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि इको टूरिस्ट शुल्क फास्टैग के जरिए लिया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।
बदरीनाथ धाम में संचालित हेलीकॉप्टर कंपनियों से इको टूरिस्ट शुल्क मैनुअल लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि यात्रा काल में बदरीनाथ में विभिन्न कंपनियों के हेलीकॉप्टर भी उड़ान भरते हैं। प्रति हेलीकॉप्टर 1000 रुपये इको टूरिस्ट शुल्क लिया जाएगा। इस बार भी हेलीकॉप्टर कंपनियों से शुल्क लेने का तरीका मैनुअल ही रहेगा।
बदरीनाथ धाम में यात्री वाहनों से लिए जाने वाले इको टूरिस्ट शुल्क से धाम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां संचालित की जाती हैं। यात्रा काल में धाम में कई टन कूड़ा एकत्र होता है। इसके अलावा बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन भी किया जाता है। इसके अलावा देश के पहले गांव माणा में भी इको टूरिस्ट शुल्क के जरिए पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
TagsBadrinathतीर्थयात्रियोंजामराहतBadrinathPilgrimsTraffic jamReliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





