
x
Badrinath बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में बीआरओ कैंप के पास गुरुवार को एक मानव कंकाल मिला। सूचना मिलने पर गोविंदघाट पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मानव कंकाल (खोपड़ी) को बर्फ से निकाला। अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि कुत्ते इस कंकाल को यहां लेकर आए हों। चार मार्च को यहां बड़ी संख्या में कुत्ते थे। उसी दिन यह मिला था।
बर्फ में जानवरों के पैरों के निशान दिखने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन चारों तरफ अत्यधिक बर्फ होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि मौके से बरामद नर कंकाल दो से तीन माह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ज्योतिर्मठ भेज दिया गया है।
TagsBadrinathBRO कैंपमानवकंकालतलाशी BadrinathBRO camphumanskeletonsearchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





