
x
Badrinath बदरीनाथ: दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच ताजा बर्फ जम गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। धाम में मौसम के बदलाव के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम की यात्रा चार मई से शुरू होगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक टीम अभी धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क समेत यात्रा की विभिन्न तैयारियां की जानी हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान का काम फिर शुरू होगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम में यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार का दिन तय किया था। लेकिन धाम में 15 और 16 फरवरी को हुई बर्फबारी के चलते यहां चारों तरफ बर्फ जम गई है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब मौसम सामान्य होने के बाद ही बदरीनाथ जाने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में दो दिन पूर्व हुई बारिश और बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया और पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड से राहत मिली। तेज धूप खिलने से पारा चढ़ा और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया। दिन का अधिकतम तापमान जहां सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, वहीं दोपहर के समय गर्मी महसूस की गई। लंबे इंतजार के बाद 15 फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई।
इसका असर दो दिन तक प्रदेश भर के तापमान पर देखने को मिला। तीसरे दिन मौसम साफ हुआ और ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर गौर करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.3 रहा। जबकि इससे पहले सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक ही बढ़ोतरी हुई थी। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिन यानी 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
TagsBadrinatजमीनबर्फबारीकड़ाकेठंडBadrinathgroundsnowfallseverecoldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





