उत्तराखंड

Badrinath Dham: कपाट खुले, पुजारियों ने की श्री हरि की पूजा

Sarita
4 May 2025 8:24 AM IST
Badrinath Dham: कपाट खुले, पुजारियों ने की श्री हरि की पूजा
x
Badrinath Dham: बदरीनाथ मंदिर के कपाट कल रवि पुष्य लग्न पर सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। बदरीनाथ के कपाट खुलते ही यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल चुके हैं। कल कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह चार बजे शुरू हुई।
सेना के बैंड और ढोल की धुनों के साथ स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
Next Story