
x
Badrinath Dham: उत्तराखंड के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम जय बद्री विशाल के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा-
इस दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वेदों, पुराणों और संतों की वाणी में बार-बार वर्णित भगवान श्री हरि के भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोले जा रहे हैं। आप भी इस बार चार धाम यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड अवश्य पधारें और आस्था, भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बनें।'एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जय श्री बद्री विशाल! करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र, चार धामों में से एक भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार की दिव्य ध्वनि के बीच पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
TagsBadrinath DhamकपाटCM धामीपूजाBadrinath DhamKapatCM DhamiPoojaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





