उत्तराखंड

गांव मलारी के पास हिमस्खलन की खबर, कोई हताहत नहीं

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 5:09 PM IST
गांव मलारी के पास हिमस्खलन की खबर, कोई हताहत नहीं
x

चमोली: भारत-तिब्बत-चीन सीमा में उत्तराखंड के सीमान्त गांव मलारी में हिमस्खलन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह सात बजकर 32 मिनट पर हुई।

हिमस्खलन से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। शीतकाल में गांव के लोग अपने प्रवासी इलाके गांव क्षेत्रों में आ जाते हैं। इस इलाके और सीमा चौकियों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क मार्ग से जोड़ती है।

मौसम के बदलने के कारण बद्रीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ जैसे हिमालयी धामों सहित नन्दा देवी, त्रिशूली और अन्य पहाड़ों पर आज हिमपात भी हुआ।

स्कीइंग के प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली गोरसों में भी हिमपात हुआ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी समेत ऊपरी बुग्यालों (मिडोज) पर भी बर्फबारी हुई। हिमपात होने से पर्वतीय गांवों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

Next Story