
x
Almora अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक भीषण हादसा हुआ है। जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बैंक कर्मचारी को टक्कर मार दी है। हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत की खबर है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास हुआ है। जहाँ एक कार ने बाइक सवार बैंक कर्मचारी को टक्कर मार दी है।
हादसे में बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बताया गया कि बैंक कर्मचारी अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के काम से अल्मोड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान क्वारब के पास यह बड़ा हादसा हुआ है।हादसे में मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेंद्र सिंह बजेठा पुत्र लाल सिंह बजेठा निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। मृतक नरेंद्र अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की खैरना शाखा में कार्यरत थे। नरेंद्र की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
TagsAlmoraदुर्घटनाबैंक कर्मीमौतAlmoraaccidentbank employeedeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





