उत्तराखंड
Chamoli के बाद रुद्रप्रयाग में भी गाड़ी से मिला शव, रहस्य गहराया
Tara Tandi
15 April 2025 4:29 PM IST

x
Chamoli चमोली : रुद्रप्रयाग में खड़ी गाड़ी से महिला का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रुद्रप्रयाग में खड़ी कार में मिला महिला का शव
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के नरकोटा क्षेत्र में रेलवे टनल के पास खड़ी कार से अज्ञात शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़े एक प्रतिनिधि को खड़ी कार से तेज बदबू आने लगी. रेलवे प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं. वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी जुताई जा रही है. गाड़ी दिल्ली की बताई जा रही है. बता दें कुछ दिन पहले इसी तरह का मामला चमोली के ज्योतिर्मठ से सामने आया था.
चमोली से भी सामने आया था ऐसा मामला
तपोवन क्षेत्र में एक कार से महिला का जला कंकाल बरामद हुआ था. महिला के पति का शव नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ था. पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ था कि महिला श्वेता सेनापति और पुरुष सुनील सेनापति ओडिशा के रायगढ़ के निवासी थे. आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने आत्महत्या की थी.
TagsChamoli रुद्रप्रयागगाड़ी मिला शवरहस्य गहरायाChamoli Rudraprayagdead body found in the carmystery deepensजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





