उत्तराखंड
Dehradun में शराब की दुकानों के कारण बढ़े हादसे, डीएम ने शिफ्टिंग के निर्देश जारी किए
Tara Tandi
17 May 2025 7:49 PM IST

x
Dehradun देहरादून: शराब की चार दुकानों की शिफ्टिंग के आदेश डीएम सविन बंसल ने जारी किए हैं। सड़क सुरक्षा समिति ने इन चारों दुकानों को हटाने की पैरोकारी की थी। समिति के अनुसार इन चारों दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।
पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसी शराब की दुकानों का मुद्दा उठा, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि चार स्थानों पर शराब की दुकानें सड़क हादसों व जाम की बड़ी वजह हैं।
बताया कि सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा तिराहा पर स्थित शराब की दुकानों के कारण भीड़ लगती है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इन शराब की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित करने के डीएम ने आदेश जारी किए हैं।
वहींए सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 23 स्थानों पर यातायात में बाधक बने विद्युत पोल शिफ्ट किए जा रहे हैं। लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन किया जा रहा है। 10 स्थानों पर पुलिस बूथ शिफ्ट करने व जाखन संचार कट, छह नंबर पुलिया सर्विस लेन-स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेज है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि वह स्वयं सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा कर रहे हैं।
TagsDehradun शराब दुकानोंबढ़े हादसेडीएम शिफ्टिंगनिर्देश जारीDehradun liquor shopsincreased accidentsDM shiftinginstructions issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





