उत्तराखंड

NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर एक बस तोताघाटी-कोडियाला के बीच सड़क पर पलटी, कई यात्री घायल

Gulabi Jagat
22 Jun 2022 3:01 PM IST
NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर एक बस तोताघाटी-कोडियाला के बीच सड़क पर पलटी, कई यात्री घायल
x
कई यात्री घायल
श्रीनगर: NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर एक बस तोताघाटी-कोडियाला के बीच सड़क पर पलट गई. बस के पलटते ही वहां कोहराम मच गया. हादसे में 4 व्यक्ति घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस चौकी व्यासी व 108 सेवा व्यासी के लोग पहुंचे और रेस्क्यू किया.
बताया जा रहा है कि ये बस श्रीनगर से हरिद्वार को जा रही थी. लेकिन चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण ये हादसा घटित हुआ. फिलहाल इस घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया. टिहरी में भी हादसा: आज टिहरी में भी हादसा हुआ. शहर के टीसीआर होटल के पास दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत (Collision of two buses in Tehri) हो गई. हादसे में (tehri bus accident) 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 108 की मदद से चंबा पीएचसी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
Next Story