उत्तराखंड

एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीकर शादी में पहुंचने से खफा होकर तोड़ी शादी

Admin Delhi 1
28 Nov 2022 12:08 PM GMT
एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीकर शादी में पहुंचने से खफा होकर तोड़ी शादी
x

बाजपुर न्यूज़: बीते दिन हल्द्वानी में एक दूल्हे के शराब पीकर शादी में पहुंचने से दुल्हन ने शादी तोड़ दी थी। इसी प्रकार उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और अपने मायक वापस लौट आई। यह मामला बाजपुर के दोराहा चैकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव का है। एक युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। पूरी रस्मों के साथ निकाह किया गया। इसके बाद रविवार सुबह दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो वहां हंगामा शुरू हो गया।

इधर, दूल्हे के घर सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारात घर पहुंची तो लोग दुल्हन को घर के अंदर ले जाने को कार से उतारने लगे तो दुल्हन ने मना कर दिया। दुल्हन ने कार से उतरने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुन दूल्हा पक्ष हैरान रह गया। जब इसका कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने जानना चाहा तो जवाब सुन सभी दंग रहे गये। दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, लेकिन शादी किसी और से कर दी गई है। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इधर, दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरत में हैं। सभी ने दुल्हन से पूछा तो उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो तब इसका पता चला। दुल्हन की बातें सुनकर दुल्हन के माता-पिता भी हैरान रह गये। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

Next Story