उत्तराखंड
Uttarkashi में केदारकांठा से लौटते वक्त रास्ता भटके 6 ट्रैकर, रेस्क्यू कर लाए गए
Tara Tandi
17 May 2025 5:59 PM IST

x
Uttarkashi उत्तरकाशी: केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक पर खोज-बचाव अभियान चलाकर ट्रैकर्स को सुरक्षित सांकरी पहुंचाया। यह ट्रैकर्स बीते बुधवार को केदाराकांठा के लिए रवाना हुए थ और बृहस्पतिवार सुबह सफल आरोहण के बाद बेस कैंप वापस लौट रहे थे।
मोरी थानाध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि बीते बुधवार को राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे सफल आरोहण किया और बेस कैंप के लौटे।
जुड्डोताल के समीप गाइड आगे निकल गया और यह लोग कुछ देर के लिए रूक गए थे। लेकिन उसके बाद रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैकर्स जंगल में रास्ता भटक गए। किसी तरह उनके मोबाइल से कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।
उसके बाद मोरी पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए रवाना हुई। बीते बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बाद 6 लोग सुरक्षित जुड्डोताल के समीप मिले। उसके बाद उन्हें टीम ने सांकरी पहुंचाया। चौहान ने बताया कि सभी ट्रैकर्स सुरक्षित और स्वास्थ हैं।
TagsUttarkashi केदारकांठालौटते वक्त रास्ताभटके 6 ट्रैकर रेस्क्यूUttarkashi Kedarkantha6 trekkers lost their way while returningrescuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





