उत्तराखंड
बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 4 की मौत, 24 गंभीर रूप से घायल
Gulabi Jagat
24 Jun 2022 9:46 PM IST

x
बस और ट्रक की टक्कर
आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बस चालक, परिचालक समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भीषण हादसा आज सुबह करीब 11:00 बजे लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के ईसानगर थाना क्षेत्र के करीब हुआ है। धौराहरा से 1 अनुबंधित रोडवेज बस यात्रियों को भरकर लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की तरफ जा रही थी। यह बस ईशा नगर थाना क्षेत्र के भरेठा गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रक से बुरी तरह से टकरा गई। बस और ट्रक के बीच इतनी तेज टक्कर हुई कि दोनों वाहनों का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के ड्राइवर भालचंद्र मिश्र निवासी सीतापुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिस जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बस के परिचालक नायब सिंह निवासी मैनपुरी की भी मृत्यु हो गई।
बस में सवार 24 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें कांच तोड़कर बस से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 20 की हालत को अत्यंत गंभीर बताते हुए उन्हें हायर सेंटर की तरफ रेफर किया गया है।
बस में सवार एक यात्री जो इस हादसे में बच गया है उसने बताया कि -"हम लोग धौराहरा से खीरी जा रहे थे। बस में 55 लोग बैठे थे। धौराहरा से 15 किलोमीटर आगे भरेठा गांव के पास सड़क पर एक खराब डीसीएम खड़ी हुई थी। बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करके बस को निकालने की कोशिश की। डीसीएम की वजह से सामने से आ रहा ट्रक नहीं दिखाई दिया और बस की स्पीड बहुत तेज थी। कट करके बस को निकालने की कोशिश में ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। यह बड़ा हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है।"
राजू ने आगे यह भी बताया कि भिड़ंत के बाद ट्रक ड्राइवर व उसमे बैठा युवक बीच में दब गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्री खिड़की से निकलकर बाहर गिर गए। हम लोग पीछे बैठे थे तो कम चोट आई। आगे बैठे लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे, जिन्हें सीट काटकर बाहर निकालना पड़ा।
Next Story





