उत्तराखंड

उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 34 नए मामले, 71 हुए ठीक, अब 250 एक्टिव केस

Sarita
26 March 2022 10:00 AM IST
उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 34 नए मामले, 71 हुए ठीक, अब 250 एक्टिव केस
x

फाइल फोटो 

प्रदेश में कोरोना के 34 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 71 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में कोरोना के 34 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 71 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 250 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 34 नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 15 हरिद्वार और 12 देहरादून में मिले हैं।

इसके अलावा अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया। शुक्रवार को 71 मरीजों के ठीक होने के बाद 250 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में 23 हजार 521 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
इससे पहले दिन प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए थे। जबकि 21 मरीज ठीक हुए थे। 20 नए मामलों में हरिद्वार में दस, देहरादून में चार, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में एक, पौड़ी में तीन और टिहरी का एक मामला शामिल है। वहीं, प्रदेश में 26 हजार 466 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
Next Story