
x
उत्तराखण्ड न्यूज
उत्तराखण्ड में इन दिनों लगातार पहाड़ों से महिलाओं और युवतियों का लापता होेने का सिलसिला जारी है। आये दिन कहीं ना कहीं से महिलाओं या युवतियों के लापता होने की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में अब खबर अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। जानकारी अनुसार, मामला बीते बुधवर को चौखुटिया के कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ का है। जहां से एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गयी है। परिजनों द्वारा काफ़ी जगह खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नहीं चल पाया, तो लापता किशोरी के पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर, किशोरी के लापता होने की तहरीर दी है।
जिस पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि किशोरी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा किशोरी की कॉल डिटेल मंगाई गई है।
Tags17-year-old minor goes missingpolice engaged in search17 वर्षीय नाबालिग हुई लापतातलाश में जुटी पुलिसआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेउत्तराखण्डउत्तराखण्ड न्यूज
Next Story





