उत्तराखंड
दर्शन को पहुंचे साढ़े 12 लाख तीर्थयात्री, चारधाम यात्रा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
Gulabi Jagat
30 May 2022 7:42 PM IST

x
दर्शन को पहुंचे साढ़े 12 लाख तीर्थयात्री
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक साढ़े 12 लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। 29 मई देर रात्रि तक 12 लाख 41 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। आज यह आंकड़ा साढ़े 12 लाख से अधिक पहुंच गया। चारो धामों में यात्रा सुचारु है तथा मौसम सामान्य है।
केदारनाथ धाम में अब तक 3,97,933 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि आठ मई से 29 मई शाम तक 4,27,791 तीर्थयात्री धाम पहुंचे हैं। केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि छह मई से 29 मई शाम तक 3,97,933 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। इसमें हेलीकाप्टर से पहुंचे 40,960 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
वहीं, गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि ती मई से 29 मई तक 2,38,342 और यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि तीन मई से 29 मई तक 1,77,132 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गए है। 29 मई देर रात तक बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थ यात्रियों की संख्या का योग 8,25,724 है।
अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे 4,15,474 तीर्थ यात्री
29 मई तक गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 4,15,474 रही। 29 मई रात्रि तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 12,41,198 है। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 29 मई तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 18,847 रही है। यह जानकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने दी।
श्रद्धालुओं की मदद कर रही संस्थाएं
प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्था होने के बावजूद पंजीकरण केंद्र के बाहर श्रद्धालु धूप में लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। गर्मी में परेशान श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए लायंस क्लब रायल की ओर से पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य धीरज मखीजा सुशील छाबड़ा, अभिनव गोयल, सुमित चोपड़ा, अतुल जैन आदि मौजूद रहे। इतना ही नहीं स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्रद्धालुओं को दो समय का भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
रविवार की दोपहर यात्रा प्रशासन कार्यालय भवन के समीप अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल,उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 500 व्यक्तियों के लिए मुफ्त भोजन सुविधा की शुरुआत की।
Next Story





