- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बरेली में पत्नी से...
उत्तर प्रदेश
बरेली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कप
Apurva Srivastav
23 May 2024 12:36 PM IST

x
बरेली। मायके में गई पत्नी से फोन पर विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना आंवला कस्बे का रहने वाले 28 वर्षीय विक्की पुत्र इबरार के चाचा ने बताया कि उसका पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी रोशनी गुस्सा होकर अपने मायके बदायूं चली गई थी। बुधवार की देर रात विक्की ने पत्नी रोशनी को फोन मिलाया। जिस पर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी होने पर विक्की ने फंसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
वहीं, जब इसका पता उसकी मां को चला तो कोहराम मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ड्राइविंग कर अपने परिवार का गुजारा करता था। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है।
Tagsबरेलीपत्नी विवादयुवक आत्महत्यामचा हड़कपBareillywife disputeyouth suicidecreated commotionउत्तर प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





