- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नजूल संपत्तियों का नए...
नजूल संपत्तियों का नए सिरे से होगा सर्वे योगी सरकार का बड़ा आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नजूल संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और सरकारी जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए बड़े स्तर पर नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। योगी सरकार ने नजूल भूमि और संपत्तियों का सत्यापन कर उनका अद्यतन रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस कवायद के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि नजूल संपत्तियां कहां-कहां स्थित हैं, उनका वर्तमान उपयोग क्या है और उन पर किसी तरह का अवैध कब्जा या रिकॉर्ड संबंधी विवाद तो नहीं है। नजूल भूमि से जुड़े मामलों में लंबे समय से रिकॉर्ड की स्थिति, पट्टे, कब्जे और उपयोग को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे में नए सर्वे के जरिए सरकार के पास उपलब्ध पुराने अभिलेखों का मौके की वास्तविक स्थिति से मिलान किया जाएगा। इससे सरकारी संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने और विवादों को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।





