उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 785 गिरफ्तार

Renuka Sahu
23 Aug 2022 1:54 AM GMT
Yogi government tightens noose on drug dealers, 785 arrested
x

फाइल फोटो 

युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। प्रदेश पुलिस ने सोमवार को हुक्काबार एवं अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ अभियान चलाया। इस दौरान 785 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए।

एक उच्चस्तरीय बैठक में दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। बैठक में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में हुक्काबार और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध एक हफ्ते का विशेष अभियान चलाने को कहा था। अभियान के पहले दिन प्रदेश भर में 702 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने चारों कमिश्नरेट और सभी जिलों में कुल 342 हुक्काबारों में चेकिंग की। साथ ही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 स्थानों पर दबिश दी।
इस दौरान गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक, डाइजापाम व अल्प्राजोलाम जैसे विभिन्न तरह के अवैध मादक पदार्थ व अवांछनीय सामग्री बरामद की गई। आगरा, बरेली, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, इटावा, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, अयोध्या, बाराबंकी, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, गाजीपुर, आजमगढ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज व गौतमबुद्धनगर में छापे मारे गए। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ एक सप्ताह का वृहद अभियान चलाया जा रहा है।
Next Story