उत्तर प्रदेश

दहेज न मिलने पर महिला को घर से निकाला, पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज

Apurva Srivastav
26 May 2024 11:23 AM IST
दहेज न मिलने पर महिला को घर से निकाला, पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज
x
रामपुर : दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज कराया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि 14 माह पहले उसका विवाह विष्णु विहार निवासी अमित से हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद ही ससुराल वालों ने उससे दहेज में कारोबार के लिए दस लाख रुपये की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको पीटकर घर से निकाल दिया। उसके बाद वह मायके आ गई। उसने सारा मामला परिजनों को बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Next Story