उत्तर प्रदेश

नसबंदी के बाद भी महिला बनी मां, सीएचसी में दिया बेटी को जन्म, पति ने उठाए सवाल

Renuka Sahu
31 Dec 2021 2:25 AM GMT
नसबंदी के बाद भी महिला बनी मां, सीएचसी में दिया बेटी को जन्म, पति ने उठाए सवाल
x

फाइल फोटो 

अमरोहा में नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती हो गई। बुधवार शाम महिला ने सीएचसी में बेटी को जन्म दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमरोहा में नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती हो गई। बुधवार शाम महिला ने सीएचसी में बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद नसबंदी पर सवाल उठने लगे हैं। महिला के पति ने भी नसबंदी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।

जिले के गांव रखेड़ा निवासी एक महिला ने 16 फरवरी 2020 को नसबंदी करवाई थी। उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि नसबंदी करवाने के बाद भी वह गर्भवती हो गई। नसबंदी के करीब नौ माह बाद महिला की बुधवार शाम गजरौला की सीएचसी में डिलीवरी हुई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया है।
जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं लेकिन डिलीवरी के बाद महिला के पति ने नसबंदी पर सवाल खड़े कर दिए। नसबंदी करने वाली टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चिकित्साधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि नसबंदी का रिजल्ट भी शत प्रतिशत नहीं होता है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
Next Story