उत्तर प्रदेश

UP में बजट से आसान होगी BJP की राह? किसानों के लिए कई बड़े ऐलान

Sarita
1 Feb 2022 11:48 AM IST
UP में बजट से आसान होगी BJP की राह? किसानों के लिए कई बड़े ऐलान
x

फाइल फोटो 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री की ओर से खेती और किसानों के लिए किए गए बड़े ऐलानों को यूपी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर एक साल तक चले आंदोलन की वजह से किसानों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अगले वित्त वर्ष में किसानों के खाते में 2.37 लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गंगा नदी के किनारे जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। गंगा नदी के पांच किमी चौड़े कोरिडोर्स की कृषि भूमि पर पहले चरण में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Next Story