उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति हुआ घायल

Admin Delhi 1
7 April 2023 4:18 PM IST
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति हुआ घायल
x

मथुरा न्यूज़: थाना अंतर्गत रैपुरा जाट के फ्लाईओवर के समीप शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. चार माह पूर्व ही इनकी शादी हुई थी.

फरह संवाददाता के अनुसार शाम आगरा से ज्योति (28) पति ऋतिक के साथ स्कूटी से अपने घर मथुरा लौट रही थी. हाइवे पर रैपुराजाट स्थित फ्लाई ओवर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. देर रात ज्योति की उपचार के दौरान मौत हो गयी तो उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है. इंस्पेक्टर क्राइम फरह निर्दोष सिंह सैंगर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल देहरादून निवासी ऋतिक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे आगरा से परिजन बेहतर उपचार को जयपुर ले गये हैं. फरह पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतका के मामा ने बताया कि ज्योति गोवर्धन चौराहा के समीप कृष्णानगर स्थित फ्लैट में रहती थी. उसकी नवम्बर-2022 में ऋतिक के साथ शादी हुई थी.

फरह पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी ऋतिक विगत दिनों अपनी पत्नी ज्योति (28) के साथ फ्लैट संख्या 704, कृष्णा नगर अपनी ससुराल आया था. मथुरा से स्कूटी लेकर दोनों आगरा घूमने गये थे. वहां घूमने के बाद रात को आगरा ही रुक गये थे. घूमने के बाद शाम को आगरा से पति के साथ ज्योति मथुरा अपने मायके लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया.

सराफे का कारोबार करता है ऋतिक: पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार ऋतिक देहरादून का रहने वाला है. वह देहरादून में सराफे का व्यवसाय करता है. वह दो-तीन दिन पूर्व ही पत्नी ज्योति के साथ मथुरा आया था.

Next Story