
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अटाला मस्जिद किसने...
उत्तर प्रदेश
अटाला मस्जिद किसने बनवाई, ऐतिहासिक महत्व बताइए? पीसीएस इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से पूछा
Renuka Sahu
27 July 2022 3:19 AM GMT

x
फाइल फोटो
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा 2021 भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे साक्षात्कार के चौथे दिन सोमवार को इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समसामयिक प्रश्न पूछने के साथ ही उनकी तार्किक क्षमता का भी आकलन किया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2021 भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे साक्षात्कार के चौथे दिन सोमवार को इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समसामयिक प्रश्न पूछने के साथ ही उनकी तार्किक क्षमता का भी आकलन किया। एक अभ्यर्थी से 'पिछले महीने प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल से जोड़कर प्रश्न पूछा-'अटाला मस्जिद किसने बनवाई, ऐतिहासिक महत्व बताइए?'
एक अभ्यर्थी से पूछा-'मुख्यमंत्री कहते हैं कि योजना का लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है। ये निचला स्तर क्या है?' एमएसपी के तहत गेहूं की सबसे ज्यादा खरीद उत्तर प्रदेश के किस जिले से हुई है?, ऋषि सुनक यदि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?, क्या उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट देना चाहिए? यदि हां तो क्यों, यदि न तो क्यों?, ड़िफेंस कॉरिडोर कौन-कौन से शहर से गुजर रहा है? और उत्तर प्रदेश प्रशासन की कोई दो कमियां बतादए? हिमखंड क्यों पिघल रहा है? इसके बचाव में सरकार क्या कदम उठा रही है? और धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में कौन सी तकनीक का इस्तेमाल होता है? जैसे प्रश्नों ने चौंकाया।
सीएम का दौरा है, आपका बच्चा बीमार है, क्या करेंगी?
कई प्रश्न अभ्यर्थियों के निर्णय क्षमता को परखने के लिए किए गए। एक महिला अभ्यर्थी से बोर्ड ने पूछा-ह्णआप किसी जिले में एसडीएम हैं और मुख्यमंत्री का आपके क्षेत्र में दौरा है। आपको जाना है और आपका बच्चा बहुत बीमार है। इस स्थिति से आप कैसे निपटेंगी?, आप महिला हैं क्या आपने घर, रिश्तेदार, समाज, स्कूल में अपने प्रति कभी भेदभाव महसूस किया है?, आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, तो आप सोशल सर्विस क्यों करना चाहती हैं? क्या सोशल सर्विस के लिए एसडीएम बनना जरूरी है?, आप एसडीएम क्यों बनना चाहती हैं, जबकि आप खुद कोषाधिकारी हैं?, आप दिल्ली में रहीं है, क्या आपने दिल्ली में सुरक्षा महसूस की है। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर आपके क्या विचार हैं?
साक्षात्कार में पूछे गए कुछ अहम सवाल
● श्रीलंका संकट में भारत की भूमिका को कैसे देखते हैं?
● रशिया-यूक्रेन वार का असर पूरी दुनिया पर कैसे होगा। अपने विचार स्पष्ट कीजिए?
● यूक्रेन की सीमा से कौन-कौन से देश स्पर्श करते हैं?
● ऊर्जा संरक्षण मे मैकेनिकल का इस्तेमाल कैसे करेंगे?
● मनी लॉन्ड्रिंग क्या है। समझाइए?
● राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताइए?
● कपिलवस्तु किस जिले में है। ऐतिहासिक महत्व क्या है?
● भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
● गंगा नदी यूपी में सबसे पहले किस जिले में प्रवेश करती है?
● भारत का सबसे लंबा तट किस राज्य में पड़ता है?
● विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
● भारत में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 आरक्षण देने वाला कौन सा राज्य है?
● नील नदी क्यों वरदान है?
● अक्षांश और देशांतर में क्या अंतर है?
● जीएमटी रेखा के बारे में समझाएं?
● कैग कौन है। कैग के क्या काम है?
● क्या सम्राज्यवाद पूंजीवाद का सबसे उच्चस्तर है। अपने विचार दीजिए?
● लीडरशिप किसको कहते हैं? व्याखा कीजिए?
● टोडरमल और चाणक्य के राजस्व पद्धति में क्या अंतर है?
● हिस्ट्री से आपने क्या सीखा, क्या नहीं सीखा?
● धार्मिकचरमपंथ क्यों बढ़ रहा है?
● कौटिल्य के आर्थिक, राजनीतिक पद्धति के बारे में विस्तार से बताएं?
Tagsपीसीएस इंटरव्यूअभ्यर्थियोंसवालअटाला मस्जिदआज की हिंदी खबरआज का उत्तर प्रदेश समाचारआज का महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़हिंदी न्यूज़jantaserishta hindi newsPCS InterviewCandidatesQuestionsAtala MasjidToday's Hindi NewsToday's Uttar Pradesh NewsToday's Important Uttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh News
Next Story