उत्तर प्रदेश

यूपी में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Renuka Sahu
19 July 2022 1:53 AM GMT
Weather will change in UP from today, it may rain in these districts
x

फाइल फोटो 

उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में आज से मौसम बदलने की सम्‍भावना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में आज से मौसम बदलने की सम्‍भावना है। वैसे अलग-अलग जिलों कल से बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्‍छी बारिश का अब भी लोगों को इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार मंगलवार से राजधानी लखनऊ समेत कुछ अलग-अलग जिलों में हल्‍की बारिश की सम्भावना है। पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह बना रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार को गरज साथ तेज बारिश हो सकती है।

बता दें कि पिछले रविवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हुई थी। बागपत, औरैया, फिरोजाबाद, जालौन, इटावा, आगरा और मथुरा समेत कुल 49 जिलों में हल्‍की बारिश हुई थी लेकिन अच्‍छी बारिश के लिए लोग तरस गए है। मॉनसून शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश में करीब 65 प्रतिशत कम बारिश होने का अनुमान है। अनुमानों के मुताबिक लखनऊ के आसमान में इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक एक दो बार बारिश के या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। हफ्ते के अंत तक तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्‍यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्रयागराज में भी पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। यहां भी मंगलवार से गुरुवार तक एक या दो बार बारिश हो सकती है या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रयागराज में भी शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। वाराणसी का मौसम लखनऊ जैसा ही रहने वाला है। कानपुर में तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं गोरखपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्‍भावना है। पूरे सप्‍ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक हल्की बारिश और शुक्रवार से तेज बारिश हो सकती है। अयोध्‍या में तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मेरठ में भी पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां गरज के साथ बीच-बीच में बारिश हो सकती है।
Next Story