- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी में बदल सकता है...
उत्तर प्रदेश
यूपी में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 28 दिसंबर को बारिश के आसार
Sarita
25 Dec 2021 11:48 AM IST

x
फाइल फोटो
मौसम में हल्का बदलाव है। देश के उत्तर पश्चिम में दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजधानी लखनऊ में 28 दिसम्बर को बारिश के आसार हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम में हल्का बदलाव है। देश के उत्तर पश्चिम में दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजधानी लखनऊ में 28 दिसम्बर को बारिश के आसार हैं। इस बदलाव के कारण बर्फीली पछुआ हवाएं भी धीमी पड़ी हैं। इससे राजधानी में ठंड से आंशिक रूप से राहत जरूर मिली है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते एक सप्ताह से पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई थी। रात का पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे जा रहा था। पश्चिम की ओर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हवा कमजोर पड़ी है। दूसरी ओर आसमान साफ है। इससे सूरज की गर्मी दिन के समय राहत दे रही है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटे कोई खास बदलाव होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा।
Next Story





