- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Weather: यूपी में तेज...
उत्तर प्रदेश
Weather: यूपी में तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
Tara Tandi
25 March 2025 11:47 AM IST

x
Lucknow लखनऊ। यूपी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम तेजी से बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। जिससे लू का एहसास होने लगेगा। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को भी मौसम एकदम साफ और तेज धूप रह सकती है। आने वाले एक हफ्ते में किसी तरह की बारिश या बूंदाबांदी का अलर्ट नहीं है। हालांकि गुरुवार से मौसम बदलेगा और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। 27 मार्च से मौसम विभाग की ओर से 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में दो दिन बाद तेज हवाएं चलने का अलर्ट
इस दौरान राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा समेत सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और सूरज की धूप से गर्मी का एहसास होगा। 30 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
TagsWeather यूपी तेज धूपबढ़ेगी गर्मीहीट स्ट्रोकखतरा बढ़ाWeather UP: Strong sunshineheat will increaseheat strokerisk increasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





