- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में मौसम का बदला...

x
Lucknow लखनऊ । लखनऊ में सोमवार की सुबह से तेज हवाएं चलीं। सुबह धूप निकली। दोपहर में बादल छा गए। हवाओं में नमी के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रही। दोपहर के समय लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा है। वहीं आज मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया।
यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कल लखनऊ में बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती तूफान और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है।
TagsUP मौसमबदला मिजाजबारिश संभावनाUP weatherchanged moodpossibility of rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





