उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर एक बार मौसम ने बदला मिजाज, सामान्य से नौ डिग्री पारा नीचे गिरा, बढ़ी ठंड और गलन

Renuka Sahu
27 Jan 2022 1:34 AM GMT
यूपी में फिर एक बार मौसम ने बदला मिजाज, सामान्य से नौ डिग्री पारा नीचे गिरा, बढ़ी ठंड और गलन
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश में दो दिनों से ठंड से राहत मिली ही थी की बुधवार को फिर मौसम एकदम से बदल गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश में दो दिनों से ठंड से राहत मिली ही थी की बुधवार को फिर मौसम एकदम से बदल गया। सुबह धुंध और बदली के बाद सूरज निकला। पर धूप बेअसर रही। दिन का तापमान सामान्य से एक दो नहीं बल्कि 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह मंगलवार की अपेक्षा 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मंगलवार को चटख धूप ने ठंड से राहत दिलाई थी। मौसम विभाग ने कहा भी था की अगले सप्ताह भर तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पर बुधवार को दिन का तापमान और नीचे चला गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान
8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बुधवार को धुंध छटते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे ठंड भी बढ़ी और गलन भी। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि कल भी ऐसी ठंड रहने की संभावना हैं। इसके बाद मौसम ठीक होगा।


Next Story