- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में बदला मौसम का...
उत्तर प्रदेश
UP में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली गर्मी से राहत
Tara Tandi
31 May 2025 12:52 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने कई रूप दिखाए। सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली और शाम होते-होते बादल छाए, हवा चली और कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 और न्यूनतम सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनाें तक राजधानी में आंधी-तूफान और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
बता दें कि गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में ३० से ५० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, अमेठी, जौनपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।
बात अगर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं की करे तो इन जिलों में तेज हवा के साथ गरज चमक और बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार अगले आने वाले 5 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के असर नहीं हैं। तापमान में स्थिरता बानी रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा पछुआ हवाओ के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिससे कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने के असर है।
TagsUP बदला मौसम मिजाजबारिश मिलीगर्मी राहतUP weather changedrain camerelief from heatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





