- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में मौसम ने...
उत्तर प्रदेश
Badaun में मौसम ने बदला मिजाज, तापमान में दो डिग्री की गिरावट
Tara Tandi
28 April 2025 5:32 PM IST

x
Badaun बदायूं : मौसम में फिर से रविवार को परिवर्तन देखने को मिला। आसमान में छाए बादलों और हवा में हल्की ठंडक होने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से आंधी और बारिश की संभावना को व्यक्त किया है।
बीते कई दिनों तेज धूप और गर्म हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। लोग घरों में दुबकने के लिए विवश हो गए थे। रविवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। मौसम विभाग जारी किए गए अलर्ट के तहत सुबह नौ बजे तक आसमान में काले बादल छाए रहे। आसमान में छाए बादलों से लगा कि अब बारिश हो जाएगी जिससे गर्मी से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
10 बजे के बाद धूप खिल उठी, लेकिन धूप में अन्य दिनों की तरह तेजी नहीं थी। दिन भर बादलों वाली धूप खिली रही। हालांकि दोपहर के समय धूप में तेजी दिखी। जिससे सड़कें वीरान हो गई। जरूरी काम वाले लोग की सड़कों पर दिखाई दिए। अन्य दिनों की अपेक्षा में हवाओं में भी नरमी रही, लेकिन उमस लोगों को परेशान करके रख दिया। दिन में खिली बादलों वाली धूप की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
पिछले तीन दिनों से जहां तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में पश्चिम विक्षोभ की वजह से परिवर्तन हुआ है। हल्की बारिश के साथ आंधी आने की संभावना बनी हुई है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
TagsBadaun मौसमबदला मिजाजतापमान दो डिग्री गिरावटBadaun weathermood changedtemperature dropped by two degreesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





